Hometrendingजमीन खरीदना अब साबित होगा "महंगा सौदा", डीएलसी दरें बढ़ाने का रखा...

जमीन खरीदना अब साबित होगा “महंगा सौदा”, डीएलसी दरें बढ़ाने का रखा प्रस्ताव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजधानी जयपुर में अब जमीन खरीदना महंगा सौदा हो जाएगा। असल में कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला दर निर्धारण समिति (डीएलसी) की बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की डीएलसी दरों में संशोधन के प्रस्तावों को सैद्धांतिक सहमति दे दी गई। इसके अंतर्गत 5 से 49 प्रतिशत तक डीएलसी दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है।

आपको बता दें कि सरकार ने 1 अप्रेल 2026 से प्रदेशभर में डीएलसी दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसके बाद मई में वित्त विभाग ने सभी जिला कलक्टरों को जून के तीसरे सप्ताह तक जिला दर निर्धारण समिति की बैठक आयोजित कर स्थानीय बाजार भाव के अनुसार डीएलसी दरों की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। इससे पहले वर्ष 2024 में भी अप्रेल में 10 प्रतिशत तथा दिसंबर में 5 से 15 प्रतिशत तक डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की गई थी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular