HometrendingRajasthan Weather : तीन व चार जुलाई को कई जिलों में कहीं...

Rajasthan Weather : तीन व चार जुलाई को कई जिलों में कहीं मध्‍यम, कहीं तेज बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही अलर्ट का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वोत्तर इलाकों में मानसून ट्रफलाइन सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के असर से 3 और 4 जुलाई को पूर्वोत्तर के 13 शहरों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 3 और 4 जुलाई को बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, जालोर, बारां, कोटा, टोंक,चूरू सरदारशहर, अलवर और भरतपुर में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं, अगले सप्ताह 6 से 12 जुलाई के मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 जुलाई तक फिर से बारिश का दौर सक्रिय होने की उम्मीद है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular