Hometrendingवोल्‍टेज के उतार-चढ़ाव से गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति, कई क्षेत्रों में लोग हो...

वोल्‍टेज के उतार-चढ़ाव से गड़बड़ाई बिजली आपूर्ति, कई क्षेत्रों में लोग हो रहे परेशान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गर्मी के प्रचंड दौर के बीच बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने से आमजन परेशान हो रहे हैं। कहीं बिजली कटौती तो कहीं वोल्‍टेज के उतार चढाव की समस्‍या सामने आ रही है। मुक्‍ताप्रसाद नगर के सेक्‍टर तीन में वोल्‍टेज व फेस की परेशानी के चलते कई घंटे बिजली गुल रहती है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। इसी तरह मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी के सेक्‍टर चार में भी कमोबेश यही समस्‍या सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने अवगत कराया कि बीकानेर के नत्थूसर बास में मधुर पब्लिक स्कूल के पास गली नंबर 1, 2 व 3 के सभी घरों में विद्युत आपूर्ति बहुत ही कम क्षमता के वोल्टेज से हो रही है। यह समस्या कोई आज की नही है अपितु पिछले करीब एक साल से लगातार यही हालत है।

उन्‍होंने बताया कि इन गलियों की सप्लाई नत्थूसर बॉस में कुए के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर्स से हो रही है जहां तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए है लेकिन एरिया बड़ा होने के कारण इन गलियों में बहुत ही कम वोल्टेज से विद्युत आपूर्ति हो रही है इस वजह से इन सभी गलियों के निवासी बहुत ज्यादा परेशान है। कारण एक तो वोल्टेज की कमी फिर इस कम वोल्टेज से कई घरों के बिजली उपकरण जैसे फ्रीज, कूलर व सी. खराब हो जाना। इस बाबत यहाँ के निवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ साथ इस एरिया के सहायक अभियंता (डी 6) मुक्ता प्रसाद कॉलोनी को भी लिखित में कई बार समस्या के बारे में अवगत भी कराया जा चुका है। जिस पर विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर ने मौका मुआयना भी देखा व समस्या के निस्तारण बाबत आश्वासन भी दिया लेकिन बड़े ही दुःख की बात है कि समस्या आज भी विद्यमान है।

क्षेत्र के मुकेश कुमार ओझा ने बताया कि उन्होंने खुद व्यवक्तिगत तौर पर अधिकारियों से मिलकर उक्त तीनों गलियों में कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए मोहल्ले में एक और अतिरिक्त उच्च क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है जिसे चाहे तो पहले से कुए के पास स्थापित डी.पी. (पावर ट्रांसफार्मर) के पास ही एक और उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए या मोहल्ले में किसी उचित स्थान पर जहां किसी को कोई एतराज न हो वहां लगाया जाए। आज यहाँ के निवासी इस समस्या से दिन रात जूझ रहे है व तकलीफ भी उठा रहे है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नही की जिससे यहां के लोगों में जबरदस्त रोष है।

सुथार ने इस बाबत पूरे मोहल्लेवासियों की तरफ से विद्युत विभाग के सम्बधित अधिकारियों से लंबे समय से विद्यमान समस्या के तुरंत निस्तारण की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके व साथ ही विद्युत उपकरणों के खराब व जलने जैसी घटनाओं से भी हो रहे नुकसान से बचा जा सके। अगर फिर भी इस और कोई ध्यान नही दिया जाता है तो यहां के निवासियों का कहना है कि उन्हें मजबूरन  जिला प्रशासन के समक्ष हाजिर होकर इस बाबत रोष प्रकट करते हुए विद्युत विभाग की कार्यशैली के खिलाफ प्रतिवेदन देना होगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular