










जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। प्रचंड गर्मी से हाल बेहाल हो रहे है। इस बीच, मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, अगले चौबीस घंंटे के दौरान मानसून दस्तक दे सकता है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी व दक्षिणी पूर्वी भागों 2 जुलाई को मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों बढ़ोतरी होगी। साथ ही 3 जुलाई को मानसून प्रवेश की प्रबल संभावना है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून 2 दिनों से में दक्षिणी एवं पूर्वी गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तरप्रदेश तराई तक पहुंच कर सक्रिय हो गया है।
विभाग के अनुसार, गुरुवार या शुक्रवार को हाडौती, कांठल, वागड़-मेवाड़ के रास्ते प्रवेश कर मानसून का पहला दौर शुरू होगा और यह 3-4 दिन सक्रिय रहेगा। कहीं तेज, तो कहीं सामान्य और खण्ड बारिश आसार है।
विभाग की ओर से आज जारी ताजा अपडेट के अनुसार, भीलवाडा, कोटा, टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर, दौसा, सवाई माधोपुर, चित्तौडगढ में धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, डीग, कोटपूतली बहरोड, खैरथल तिजारा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड, प्रतापगढ, उदयपुर, सलूम्बर, डूंगरपुर, बांसवाडा, राजसमंद, पाली, ब्यावर, नागौर, डीडवाना कुचामन, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर व हनुमानगढ में अचानक तेज हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।












