










बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आए दिन हो रही बिजली कटौती के चलते आमजन परेशान है। इस बीच, सामाजिक कार्यकर्त्ता चौरू लाल सुथार ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों व यहां के जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर अवगत किया है कि बीकानेर शहर में चाहे किसी भी मोहल्ले के फीडर हो वहां से विद्युत आपूर्ति बिना किसी सूचना के बंद हो जाती है। ऊपर से यह भीषण गर्मी का मौसम व साथ मे हमेशा बिजली कटौती आमजन की परेशानी का जबरदस्त कारण बनता जा रहा है। बिजली गुल होने के कारण रात को सो नही सकते व जिन घरों में इन्वर्टर नही है उनकी हालत क्या होती होगी ये यो वे ही जाने।
सुथार ने बताया कि पहले बिजली की खपत इतनी ज्यादा नही थी जितनी अभी है कारण प्रायः प्रायः घरों में विद्युत उपकरणों का उपयोग बढ़ गया है। जैसे- फ्रीज, पंखे, कूलर, पानी की मोटरें व अब ए. सी. का उपयोग भी बढ़ता ही जा रहा है जिससे बिजली की खपत में इजाफा हुआ है। पूरे शहर को दी जा रही विद्युत सप्लाई के हिसाब से जितने फीडर स्थापित है हर फीडर ओवरलोडेड ही चल रहे है। फीडरों पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर्स की कैपेसिटी उस हिसाब से नही है जितनी बिजली खपत हो रही है। इस कारण बार-बार विद्युत आपूर्ति अप-डाउन होती रहती है। बार-बार ट्रिपिंग भी होती है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को शहर में स्थापित सभी प्रकार की क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मरों में उपयोग में लिए जा रहे आयल को भी चेक करवाना चाहिए क्योंकि ट्रांसफार्मरों में अगर आयल कम होता है तो ट्रांसफॉर्मर के जलने का खतरा बढ़ जाता है व ऐसा होता भी है। जिसका सीधा सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ता है जिनके फीडर का ट्रांसफार्मर आयल कम होने की वजह से जलता है।
सुथार ने बताया कि बिजली के बार-बार अप डाउन व ट्रिपिंग के कारण घरों में लगे उपकरण भी खराब होते हैंं। यही नहीं, हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण जल भी जाते है। साथ ही सोलर सिस्टम में लगे हुए इन्वर्टर भी कई बार हाई वोल्टेज के कारण जल जाते है। जिससे सोलर से पैदा होने वाली बिजली भी बंद हो जाती है व इससे उपभोक्ता को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। विद्युत फीडरों पर लगे ट्रांसफार्मरों की सही अर्थिंग नही होने के कारण भी लाइनों में वोल्टेज बढ़ जाता है जो परेशानी का कारण बनता है।
सुथार ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा है कि शहर में स्थापित सभी फीडरों का सर्वे करवाया जाकर अगर कही विद्युत खपत के अनुसार ट्रांसफार्मर कम क्षमता का है तो उसे तुरंत उच्च क्षमता का लगाने, प्रत्येक ट्रांसफार्मर के आयल की जांच करवाकर अगर आयल कम है तो आयल पूरा करने व हर ट्रांसफार्मर पर लगे इन्सुलेटर्स कि भी जांच की जावे ताकि अगर कोई इंसुलेटर क्षतिग्रस्त या बस्ट है तो उसे तुरंत बदला जावे। सभी ट्रांसफार्मर्स पर अर्थिंग सही प्रकार से की जावे ताकि विद्युत आपूर्ति बिना किसी अवरोध के चलती रहे। साथ ही जहां जहां विद्युत लाइन जो पुरानी व कमजोर हो गई है उन्हें भी तुरंत बदला जावे। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी विद्युत खंभों पर लगे विद्युत के वायर की भी जांच की जावे ताकि अगर कोई वायर लोहे के विद्युत पोल से टच होता है तो इससे उस पोल में करंट आने का भी खतरा बना रहता है व इस प्रकार की कई घटनाओं ने कई बेजुबान पशुओं की जान भी ली है व किसी व्यक्ति के भी इसकी चपेट में आकर उसकी जान भी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग को उक्त सभी तरह के सुझाओ को मध्येनजर रखते हुए तुरंत अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाने हेतु अपने सभी अधीनस्थ सब डिवीजन के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करने चाहिए ताकि हो रही समस्या से निजात मिल सके व कोई अप्रिय घटना घटित होने से भी बच सके। इसके अलावा शहर में जिन जिन खंभों पर ए. सी.एस. आर. कंडक्टर लगे हुए है उनकी जगह बढ़िया क्वालिटी के इंसुलेटेड विद्युत कंडक्टर लगाए जाए ताकि विद्युत चोरी पर भी अंकुश लग सके व खुले तारों से एयर में हो रही विद्युत क्षीजत भी कम हो सके व साथ ही घरों व आम रास्तों पर लगे व्रक्षों के ऊपर से गुजरने वाले विद्युत तारों से करंट प्रवाहित नही होने से भी बचा जा सके।












