Hometrendingनॉन प्रैक्टिस अलाउंस लेने वाले पीबीएम के छह चिकित्‍सकों का निजी क्लिनिक...

नॉन प्रैक्टिस अलाउंस लेने वाले पीबीएम के छह चिकित्‍सकों का निजी क्लिनिक में मरीज देखते वीडियो वायरल, नोटिस जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम अस्पताल के चिकित्‍सकों द्वारा निजी प्रैक्टिस करने का मामला गर्मा गया है। आपको बता दें  कि हाल में अस्‍पताल के छह चिकित्‍सकों का निजी प्रैक्टिस करते वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि ये चिकित्‍सक नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) ले रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्‍द्र कुमार वर्मा ने जांच कमेटी का गठन कर चिकित्‍सकों का नोटिस जारी किए है।

आपको बता दें कि प्राचार्य डॉ. सुरेन्‍द्र कुमार वर्मा ने अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. नीति शर्मा की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया है। जिन चिकित्‍सकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनमें पीबीएम के डॉ. गौरी शंकर जोशी, डॉ. संजय लोढा, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. गीता सोलंकी, डॉ. विक्रांत शेखावत और डॉ. संजय तंवर शामिल हैं। इन चिकित्‍सकों को जांच कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखना होगा। एनपीए लेने के बावजूद भी निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्‍सकों के खिलाफ यदि तथ्‍य सही पाए जाते हैं तो ऐसे चिकित्‍सकों से रिकवरी का प्रावधान बताया जा रहा है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular