Hometrendingसीएम की जनसुनवाई में शिकायत के बाद बीडीए आया हरकत में, नामी...

सीएम की जनसुनवाई में शिकायत के बाद बीडीए आया हरकत में, नामी रिसोर्ट को किया सीज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्‍त रूख अख्तियार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बीडीए ने मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में शिकायत के बाद गणेशम रिसोर्ट को सीज कर दिया है। बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पलानाचामी के निर्देश पर तहसीलदार आंकाक्षा गोदारा ने सीज की कार्रवाई करते हुए मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में गणेशम रिसोर्ट पर बीडीए की चार बीघा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद उच्च स्तर से मिले निर्देशों पर प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया। बीडीए ने एक्शन लेते हुए गणेशम रिसोर्ट को सीज करने की कार्रवाई कर दी। इससे पहले बीडीए ने रिसोर्ट को नोटिस भी जारी था।
इसके साथ ही बीडीए ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular