Hometrendingसरकारी विद्यालय में सेवारत किशनाराम कांटिया एक बार फिर बने प्रेरक, लगातार...

सरकारी विद्यालय में सेवारत किशनाराम कांटिया एक बार फिर बने प्रेरक, लगातार दूसरी हुआ सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सुदूर ग्रामीण क्षेत्र झझू के निवासी और सरकारी विद्यालय में सेवारत किशनाराम कांटिया ने एक बार फिर से प्रेरक बन शिक्षा विभाग को भामाशाह के रूप में प्रेरणास्पद कार्य कर नाम रोशन किया। उन्होंने 5 लाख से अधिक की राशि विभिन्न विद्यालयों के विकास के लिए प्रेरक बन दिलवाई और लगातार दूसरी बार सम्मान प्राप्त किया।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सीईओ, सयुक्त निदेशक सुनीता चावला, जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण, उप जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय अनिल बोड़ा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी, सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी विजय शंकर आचार्य , ओम प्रकाश सारस्वत की गरिमामई उपस्थिति रही। जन प्रतिनिधि के रूप में देहात बीजेपी अध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति के सत्यप्रकाश आचार्य भी उपस्थित रहे। कांटिया ने अपने बचपन से मिले गुरुजनों के संस्कार के लिए यह कार्य की प्रेरणा गुरु स्व आशाराम बोड़ा, स्व सुगनाराम चौधरी, स्व तेज़दान चारण गुरु माता रतन कौर बोड़ा को समर्पित किया और आगे भी सतत् कार्य का वचन दिया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular