









बीकानेर Abhayindia.com जय नारायण व्यास कॉलोनी में मंगलवार से बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का विधिवत शुभारंभ हुआ। बीकेईएसएल का कॉर्पोरेट ऑफिस पवनपुरी की जगह अब जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर VI-A- 36 में संचालित होगा।

सीईएससी राजस्थान के सीईओ श्रीप्रकाश जोशी, वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंस) ज्ञानेन्द्र अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट (एचआर एंड एडमिन) अरूनाभा साहा ने विधिवत फीता काटकर बीकेईएसएल के नए कॉर्पोरेट ऑफिस का लोकार्पण किया। इससे पहले बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह, चीफ मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौधरी, प्रमोद वर्मा, हैड एचआर जयदीप सिंह राठौड़, संजय झा, कमर्शियल हेड अर्णव गोस्वामी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि जोधपुर डिस्कॉम की फ्रेंचाइजी के तौर पर बीकेईएसएल बीकानेर शहर में विद्युत वितरण का कार्य कर रही है। कंपनी का उद्देश्य बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्ता युक्त बिजली आपूर्ति करना है। इसके लिए बिजली कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर उपभोक्ताओं को विद्युत वितरण, बिलिंग, नए कनेक्शन सहित बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है तथा यह प्रयास निरंतर जारी है। उपभोक्ताओं का भरोसा ही बीकेईएसएल की सबसे बडी पूंजी है।















