Hometrendingभ्रष्‍ट अफसरों पर सख्‍त कार्रवाई : विकास अधिकारी और तहसीलदार को किया निलंबित

भ्रष्‍ट अफसरों पर सख्‍त कार्रवाई : विकास अधिकारी और तहसीलदार को किया निलंबित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार लापरवाह, अनुशासनहीन और भ्रष्ट कार्मिकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार कठोर कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश की अनुपालना में गुरुवार को राजसमंद जिले की पंचायत समिति भीम के विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी छालिया एवं सीकर जिले में फतेहपुर तहसीलदार हितेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से निर्णय लिए जा रहे हैं। इस कार्रवाई ने स्पष्ट किया है कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular