








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के उद्योगपति, समाजसेवी, बीकाजी ग्रुप के संस्थापक शिवरतन अग्रवाल उर्फ फन्ना बाबू के आकस्मिक निधन पर आज मोहता चौक संस्कृति पाटा की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा में घेवरचंद भादाणी, मेघराज जोशी, अशोक जोशी, घनश्याम लाखणी, राजकुमार जोशी, शेखर छंगाणी, मुरली व्यास, गणेश सेवग, किशन लाल, तुलसीदास सेवग, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर किशन ओझा, बबला महाराज, सत्यनारायण जोशी, केदार अग्रवाल, गिरधर जोशी आदि मोहल्लेवासियों ने फन्ना बाबू की स्मृतियों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।


