Hometrendingउदय क्लब की पांच खिलाड़ियों का राजस्थान लीग में रॉयल एफसी जयपुर...

उदय क्लब की पांच खिलाड़ियों का राजस्थान लीग में रॉयल एफसी जयपुर की टीम में हुआ चयन

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपना दम दिखाया है। उदय क्लब की पांच खिलाड़ियों उर्मिला बिश्नोई, दीक्षा सारस्वत, साक्षी प्रजापत, अनिशा बिश्नोई, रवीना बिश्नोई का रॉयल एफसी फुटबॉल टीम में चयन हुआ है।

इन खिलाड़ियों लड़कियों ने अपनी मेहनत, लगन और जुनून के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कोच नारायण बिस्सा ने बताया कि इन बेटियों ने कठिन अभ्यास और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता पाई है, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उदय क्लब के कोच शंकर बोहरा ने कहा कि यह उपलब्धि महिला फुटबॉल को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular