






बीकानेर Abhayindia.com रोडवेज बस में फर्जी टिकटों को असली के रूप में यात्रियों में वितरण करने वाले वांछित आरोपी अंकित पुत्र सुभाष ज्याणी निवासी 252 बिश्नोई बास अलाय पुलिस थाना श्रीबालाजी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। गि
घटनाक्रम के अनुसार, परिवादिया इन्द्रा गोदारा मुख्य प्रबंधक बीकानेर आगार ने आरोपी अंकित ज्याणी के खिलाफ रोडवेज बस में फर्जी टिकटों को असली के रूप में यात्रियों को वितरण करने व राजस्व राशि का गबन करने के आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था जिसमें आरोपी घटना के समय से ही फरार था।
कार्यवाही पुलिस : बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार जरनैल सिंह वृताधिकारी के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी अरविन्द कुमार भारद्वाज पुलिस निरीक्षक के निर्देशानुसार अनुसंधान अधिकारी कुशलाराम उपनिरीक्षक ने आरोपी अंकित ज्याणी को गिरफ़्तार कर लिया।


