






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ से तस्करों में हड़कंप सा मच गया है। इस बीच, रणजीतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथकड़ शराब बनाने वाली दो अलग-अलग चालू भट्टियों का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मौके से कुल 9.5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की, वहीं करीब 180 लीटर कच्चा लाहण मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल व सीओ कोलायत संग्राम सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने सटीक सूचना के आधार पर 29 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पहले मामले में चक 25 डीओबीबी क्षेत्र में धर्मसिंह (70) को अवैध शराब बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी ने सब्जी की खेती की आड़ में सरकारी जमीन पर भट्टी लगाकर शराब बनानी शुरू कर रखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 5 लीटर शराब और करीब 120 लीटर लाहण बरामद किया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। वहीं, दूसरे मामले में चक 1 एएम राववाला निवासी जसवीर सिंह उर्फ जगसीर सिंह (55) को खेत में भट्टी लगाकर शराब बनाते पकड़ा गया। आरोपी शाम के समय पशुओं के चारे की आड़ में भट्टी चलाता था। पुलिस ने यहां से 4.5 लीटर शराब और करीब 60 लीटर लाहण बरामद कर नष्ट किया।
दोनों मामलों में पुलिस ने राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और आगे की जांच जारी है। कार्रवाई में एएसआई आनंद सिंह, कांस्टेबल प्रतापदान, राजू चौधरी, लालाराम व जगदीश कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में कांस्टेबल प्रतापदान द्वारा दी गई सटीक सूचना की अहम भूमिका रही।
इधर, देशनोक- गंगाशहर थाना क्षेत्र की सीमा राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सिम फार्म हाउस पलाना के पास एक क्रेटा कार से पुलिस ने एमडी मादक पदार्थ, नगदी सहित दो बदमाशों को गिर तार कर एनडीपीएस की धारा 8/22, 25, 30 में मामला दर्ज किया हैं। देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात्रि को गंगाशहर थाने की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सिम फार्म हाउस पलाना के पास देशनोक व गंगाशहर पुलिस ने संयुक्तरूप से कार्यवाही को अंजाम देते हुए संदिग्ध क्रेटा कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार दो बदमाश ओमप्रकाश पुत्र बनवारीलाल विश्नोई निवासी रासीसर व मुकेश पुत्र रामकुमार निवासी गंगाशहर नया बस स्टैंड के पास से 5.23 ग्राम एमडी व 1,33,490 रुपए बरामद किए गए। पुलिस गाड़ी व बरामद सामग्री सहित दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर देशनोक थाने ले आई। दोनों बदमाशो के खिलाफ एनडीपीएस एट 8/22,25 व 30 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पांचू एसएचओ राजीव गोयल को सौंपी गई हैं। गौरतलब है कि गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार की सूचना पर देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर इस कार्यवाही को संयुक्तरूप से अंजाम दिया


