Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingबीकानेर में लॉरेंस गैंग का इनामी गुर्गा दो पिस्‍टल सहित गिरफ्तार, 10...

बीकानेर में लॉरेंस गैंग का इनामी गुर्गा दो पिस्‍टल सहित गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती मामले में था फरार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के क्रम में कोतवाली पुलिस की अहम कार्रवाई करते हुए 02 पिस्टल के साथ लॉरेंस गैंग के एक गुर्गे दुर्गेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी मध्यप्रदेश में 10 करोड़ रुपए की फिरौती के अभियोग में फरार चल रहा है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अवैध फायर आर्म्स व वांछित अपराधियो की गिरफ़्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज एवं मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व चक्रवर्ती सिंह राठौड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर व अनुज डाल वृताधिकारी के निकट सुपरविजन में सविता डाल थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा लगातार कठिन मेहनत एवं आमजन से सम्पर्क करते हुए आसूचना संकलन व परम्परागत पुलिसिंग के आधार पर आरोपी के सम्बन्ध में पता लगाया जाकर 28 अप्रैल को आरोपी दुर्गेश सोनी पुत्र महेन्द्र सोनी, उम्र 20 साल 08 माह निवासी मालियों की चौकी के सामने, फड बाजार, पुलिस थाना कोटगेट, बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 अवैध देशी पिस्टल बरामद किये जाकर आर्म्स एक्ट एंव नवीन कानूनों के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) में वर्णित संगठित अपराध से सम्बन्धित धारा 111 के तहत अभियोग दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी दुर्गेश सोनी ने हथियार कहां से किस उद्धेश्य से प्राप्त किये है इसके संबंध अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम सदस्य

1. सविता डाल पुनि. थानाधिकारी कोतवाली बीकानेर
2. राकेश मीना सउनि पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर
3. सुखलाल सउनि पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर
4. हंसराज कानि. 1575 पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर
5 मनफूल कानि 457 एलिस थाना कोतवाली बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!