Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingअंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य

अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सम्मेलन में डॉ. श्वेत गोस्वामी ने दिया प्रभावशाली मुख्य वक्तव्य

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बेसिक पीजी कॉलेज एवं महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “21वीं सदी में समग्र विकास : विज्ञान, समाज और सतत विकास का एकीकरण” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिंथेसिस संस्थान की ओर से अकादमिक निदेशक और शिक्षाविद् डॉ. श्वेत गोस्वामी ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।

Basic PG College

अपने उद्बोधन में डॉ. गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में केवल अंक, डिग्री या नौकरी ही सफलता का मापदंड नहीं है, बल्कि विद्यार्थी का ज्ञान, चरित्र, कौशल, मानसिक संतुलन, सामाजिक चेतना और नवाचारी दृष्टिकोण ही वास्तविक विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि जीवन के लिए तैयार करना होना चाहिए। समग्र विकास को सरल उदाहरण से समझाते हुए उन्होंने कहा कि जीवन एक पेड़ की तरह है, जिसमें जड़ें समाज, संस्कार और मूल्य हैं, तना विज्ञान, शिक्षा और ज्ञान है, तथा फल-पत्तियाँ सतत विकास, समृद्धि और सुरक्षित भविष्य है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!