






जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में गर्मी का सितम सता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी के तीखे तेवरों से राहत की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 26 व 27 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना के चलते गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।
मौसम के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के मध्य रिकॉर्ड हो रहा हैं जो कि सामान्य से दो-तीन डिग्री ऊपर है। प्रदेश में आगामी चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में एक से दो डिग्री की बढोतरी होने की संभावना है। इस बीच, उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल को कहीं-कहीं हीट वेव की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 22 व 23 अप्रैल को धूलभरी तेज सतही हवाएं (20 से 30 किेलोमीटर प्रतिघंटा) चलने की संभावना है।


