Thursday, June 4, 2026
Hometrendingशिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक : विभिन्न मामलों पर हुई चर्चा, अतिरिक्त मुख्य...

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक : विभिन्न मामलों पर हुई चर्चा, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा, पुस्तकालय व भाषा विभाग राजेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, समग्र शिक्षा, मिड डे मील, आरएससीईआरटी, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग व पुस्तकालय विभाग के विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।

यादव ने पीएम श्री योजना, शिक्षा में सुधार के लिए कमेटी गठन, नवीन जिलों में कार्मिकों के वरिष्ठता निर्धारण, शाला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम, संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण, बालिका सैनिक स्कूल, विभागीय जांच प्रकरण, पीएबी योजना सहित अन्य विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, निदेशक माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट, संयुक्त सचिव महेन्द्र खींची, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (प्रथम) सीमा शर्मा एवं द्वितीय अशोक कुमार मीणा सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी शामिल हुए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!