Thursday, June 25, 2026
HometrendingBikaner Police Action : अवैध नशीली टेबलेट्स के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Bikaner Police Action : अवैध नशीली टेबलेट्स के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले की दंतौर थाना पुलिस ने अवैध नशीली टेबलेट्स के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी है।

महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश व मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं बनवारी लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अमरजीत चावला वृताधिकारी वृत खाजूवाला के निकटतम सुपरविजन मे उच्चाधिकारीयों द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत महेश कुमार थानाधिकारी दंतौर मय थाना टीम द्वारा दौराने गश्त दंतौर से खाजूवाला रोड पर मोहनलाल पुत्र बेगाराम उम्र 24 साल निवासी माधोडिग्गी पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर को 6 पते ट्रॉमाडोल टेबलेट सहित गिरफ्तार किया। आरोपी मोहनलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार समरवीर सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना पूगल के सुपुर्द किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

महेश कुमार पुनि थानाधिकारी
कमलेश कानि. 1070
खुशेन्द्र कुमार कानि. 1850
ओमप्रकाश कानि. 1526
कुलदीप डीआर. 672

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!