






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले में गजनेर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी है।
घटना का विवरण
03.04.2026 को पीडिता द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीकानेर मे एक रिपोर्ट इस आशय की प्रस्तुत की कि प्रार्थियां पर अवैध मादक पदार्थ व हवाला के धंधे मे साथ देने का दबाव बनाने के लिए आरोपी द्वारा प्रार्थियां को गाडी में बैठाकर ले जाना व प्रार्थियां को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बना लिया व नशे की हालात में दुष्कर्म किया व वहींं दूसरे आरोपी द्वारा प्रार्थियां का अश्लील वीडियो डिलिट करवाने की एवज मे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की गई व मना करने पर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही विवरण
प्रकरण महिला अत्याचार / अपराध से संबंधित होने के कारण जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन व पुलिस उप अधीक्षक कोलायत संग्राम सिंह के नेतृत्व में ओमप्रकाश पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गजनेर द्वारा प्रकरण मे त्वरित अनुसंधान करते हुए 24 घंटों के भीतर
आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त : कन्हैयालाल पुत्र नानुराम उर्फ राजेन्द्र शर्मा उम्र 31 साल निवासी हेमासर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ जिला बीकानेर, सतपाल पुत्र बस्तीराम विश्नोई उम्र 20 साल निवासी खींदासर पुलिस थाना हदां जिला बीकानेर


