Thursday, May 14, 2026
Hometrendingनिकाय और पंचायती राज चुनाव से पहले विधायक के भाई को कांग्रेस...

निकाय और पंचायती राज चुनाव से पहले विधायक के भाई को कांग्रेस में मिली अहम जिम्‍मेदारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश में होने वाले निकाय और पंचायती राज चुनावों के लिये कांग्रेस ने अपनी टीम मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है। नई नियुक्तियों में बीकानेर के राजेन्‍द्र सियाग को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की अनुशंसा पर कांग्रेस ओबीसी विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिन्द के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने राजेन्‍द्र सियाग को ओबीसी विभाग प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीकानेर देहात कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय कार्यकता राजेन्‍द्र सियाग को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। वहीं, जगदीश सियाग ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा है कि पार्टी की मजबूती और जनाधार बढ़ाने के लिये वह अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाएंगे। जानकारी में रहे कि राजेन्‍द्र सियाग नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी के सगे भाई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!