Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआरयूबी पर मरम्‍मत व ड्रेनेज सुधार का काम 28 दिन चलेगा, आवागमन...

आरयूबी पर मरम्‍मत व ड्रेनेज सुधार का काम 28 दिन चलेगा, आवागमन होगा प्रभावित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-बीकानेर खंड के किमी 368/3-4 पर स्थित आरयूबी संख्या 11B (बिग्गा बास रामसरा पर) पर मरम्मत व ड्रेनेज सुधार कार्य 18 फरवरी से आगामी 28 दिनों के लिए होगा। उक्त अवधि के दौरान यातायात साधनों का आवागमन RUB सं. 11 A (किमी 364/3-4) शीतलनगर व 11 BB (किमी 374/8-9) बिग्गा गाँव के पास से गुजरेगा (आवागमन होगा)।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने वाहन चालकों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही रेलवे या प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!