






बीकानेर Abhayindia.com शहर के मुक्ता प्रसाद नगर से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामशरण उर्फ़ राम पुत्र राजकुमार टाक आयु 35 वर्ष रंग गेंहुआ कद सामान्य निवासी सेक्टर 2, मुक्ता प्रसाद नगर दिनांक 12 फरवरी 2026 को मोबाइल व बाइक घर पर ही छोड़ कर बिना बताये अपने घर से कहीं चला गया है। घर से जाते समय चौकड़ी का शर्ट तथा पेंट पहने हुए है, इसके बाद से परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिजनों ने बताया कि रामशरण उर्फ़ राम के अचानक लापता हो जाने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। इस संबंध में संबंधित मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना को भी सूचना दी गई है। रामशरण उर्फ़ राम के भाई संदीप टाक ने आमजन से भावनात्मक अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रामशरण उर्फ़ राम के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत संपर्क सूत्र 9079187131-संदीप और 7737785760-शंकर को सूचित करें।


