








बीकानेर Abhayindia.com भारतीय स्टेट बैंक बीकानेर से गोल्ड लोन लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में कोटगेट थाना पुलिस ने दो स्वर्णकारों के खिलाफ केस किया गया है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी भारतीय स्टेट बैंक बीकानेर के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने बैंक से सोने पर 4,98,000 रुपए का गोल्ड लोन लिया जिसमें बैंक के स्वर्ण मूल्यांकक ओमप्रकाश द्वारा 29 ग्राम की तुलना में सोने के आभूषण का अधिक शुद्ध वजन 156 ग्राम का प्रमाण पत्र जारी किया। जिससे आरोपिया गीता देवी को 4,98,000 रुपए की ऋण सुविधा प्राप्त की गई है और ओमप्रकाश सोनी व गीता देवी ने साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र रचकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुनारों की बड़ी गुवाड़ निवासी गीता देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार सोनी व गंगाशहर निवासी ओमप्रकाश सोनी (स्वर्ण मूल्यांकक) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।


