Thursday, June 4, 2026
Hometrendingशादी का झांसा देकर 14 लाख रुपए व जेवरात हड़पे, तीन महिलाओं...

शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपए व जेवरात हड़पे, तीन महिलाओं सहित पांच जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शादी का झांसा देकर 14 लाख रुपए और जेवरात हड़पने का मामला सामने आया है। कोटगेट थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीन महिलाओं सहित पांच जनों पर केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी मोहन क्‍वार्टर रानीबाजार निवासी एडवोकेट जितेन्‍द्र कुमार पुत्र राजेन्‍द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरे पुत्र के साथ कॉलेज में पढने वाली दीक्षा चौधरी ने मेरे पुत्र से दोस्‍ती करके अपने परिवारजनों से मिलवाया। बाद में आपराधिक षडयंत्र रचकर मेरे पुत्र को ब्‍लेकमैल करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दीक्षा चौधरी से शादी करने के बहाने घर से रुपये मंगवाये जिस पर मेरे पुत्र ने घर में रखे 14 लाख रुपए दीक्षा चौधरी व अन्‍य आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए व सोने व चांदी के जेवरात भी दे दिए। इसके बाद उन्‍होंने बलात्‍कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर बदनाम करने की धमकी देकर 9 लाख रुपए और देने की मांग की।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर दीक्षा चौधरी पुत्री गिरधारी लाल ज्‍याणी, अनिता ज्‍याणी पुत्री गिरधारी लाल ज्‍याणी, राकेश ज्‍याणी पुत्र गिरधारी लाल, गिरधारी लाल ज्‍याणी, सुमन ज्‍याणी पत्‍नी गिरधारी लाल निवासी दादा पोता पार्क भीमनगर मुक्‍ताप्रसाद नगर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई सुनील कुमार को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!