








बीकानेर Abhayindia.com आगामी 10 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह सावा के दिन सरकार की ओर से बीकानेर को परकोटा एकछत घोषित किए जाने के फलस्वरूप परिणय सूत्र में बंधने वाली किसी भी जाति या धर्म की कन्या को दी जाने वाली 21000 रुपए की सहायता और 4000 आयोजक संस्था को दिए जाने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत आवेदन पत्र लेने के लिए 20 जनवरी 26 से शिव शक्ति साधना पीठ गोकुल सर्किल एसबीआई ग्राहक ग्राहक सेवा केंद्र के पास वाली गली में पुष्करणा सावा समिति बीकानेर आज 100 से अधिक आवेदन वितरण किये गये। इनमें से भरे हुए 15 आवेदन प्राप्त हुए। समिति के पदाधिकारी अनिल पुरोहित, वीरेंद्र किराडू, सुरेंद्र कुमार व्यास, पंडित महेंद्र व्यास, शिवजी महाराज, दिलीप जोशी, प्रेम शंकर, राजकुमारी व्यास, चोरसा पुरोहित आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


