Hometrendingसोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन 28 से, राज्य का बजट भी...

सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन 28 से, राज्य का बजट भी होगा पेश

जयपुर Abhayindia.com सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का पंचम अधिवेशन बुधवार, 28 जनवरी से शुरू होगा।  विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस अधिवेशन के संबंध में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अधिसूचना जारी कर दी है। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस सत्र में राज्य का वर्ष 2026-27 ​ बजट भी प्रस्तुत होगा। देवनानी ने बताया कि लगभग एक महीने तक यह सत्र चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इस सत्र में राज्य सरकार द्वारा राज्य का बजट भी पेश किया जाएगा।

वासुदेव देवनानी ने बताया कि सत्र के दौरान राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, विधायी कार्यों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव और स्थगन प्रस्ताव जैसे संसदीय कार्य भी संपादित होंगे। वासुदेव देवनानी विधान सभा के पंचम अधिवेशन से पूर्व विधान सभा में सर्वदलीय बैठक भी बुलायेंगे। राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ही सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने की पहल की है। विधानसभा के इतिहास में यह महत्वपूर्ण नवाचार है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular