HometrendingBikaner Crime : नकली सोना देकर बैंक से उठा लिया लाखों का...

Bikaner Crime : नकली सोना देकर बैंक से उठा लिया लाखों का ऋण, दो जनों के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com यूको बैंक गंगाशहर को नकली सोना देकर लाखों रुपयों का ऋण उठाकर धोखाधडी करने के मामला सामने आया है। गंगाशहर थाना पुलिस ने बैंंक के शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर दो जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी शाखा प्रबंधक रवि आर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेन रोड गंगाशहर निवासी दाऊलाल सोलंकी पुत्र रामेश्‍वर लाल व रामप्‍यारी पत्‍नी रामेश्‍वर लाल सोलंकी ने बैंक में गोल्‍ड लोन के लिए आवेदन कर रैती से जांच कराये बिना मात्र कसौटी पर जांच करवाकर नकली सोने के गहनों को असली बताते हुए बैंक से 18,87,000 रुपए का ऋण प्राप्‍त कर लिया। आरोपियों ने स्‍वयं को सदोष लाभ पहुंचाते हुए बदनियत से ऋण प्राप्‍त करने के बाद उक्‍त ऋण की राशि भी नहीं चुकाई। मामले की जांच उपनिरीक्षक मोनिका को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular