






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी और छीना झपट्टी की वारदातें थम नहीं रही। आए दिन हो रही वारदातों से लोगों में खौफ पैदा हो रहा है। इस बीच, चोरी की एक और वारदात सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र में लालजी होटल के पास एक व्यक्ति अपनी टैक्सी (ऑटो) के लिए सवारियों का इंतजार कर रहा था। इस दौरान मौका पाकर एक व्यक्ति उसकी टैक्सी ही चुरा कर ले गया।
टैक्सी चालक घडसीसर रोड गंगाशहर निवासी राधेश्याम बिश्नोई पुत्र जगदीश चंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 दिसम्बर को दोपहर करीब दो बजे मैं अपनी टैक्सी के लिए लालजी होटल के सामने सवारियों का इंतजार कर रहा था व सवारियों का आवाज लगा रहा था जिससे मेरा ध्यान टैक्सी से हट गया। इस दौरान देवी सिंह नाम का व्यक्ति टैक्सी चुरा कर ले गया। मामले की जांच हैडकांस्टेबल गिरधारीदान को सौंपी गई है।


