Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसमाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर सम्‍मान समारोह 3 जनवरी...

समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती पर सम्‍मान समारोह 3 जनवरी को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक एवं क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय फुले सेना द्वारा जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 3 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा। यह आयोजन नत्थूसर बास, हनुमान मंदिर भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य माता सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समानता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। समारोह के दौरान सावित्रीबाई फुले के सामाजिक सुधारों एवं शिक्षा आंदोलन पर भी विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

राष्ट्रीय फुले सेना के जिलाध्यक्ष राकेश सांखला ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन नारी शिक्षा और सामाजिक उत्थान का जीवंत उदाहरण है। जयंती समारोह के माध्यम से समाज में शिक्षा, समानता और जागरूकता का सशक्त संदेश दिया जाएगा। राष्ट्रीय फूले सेना के रामकुमार सांखला ने जानकारी दी कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा कार्यक्रम को अनुशासित और गरिमामय स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

कार्यक्रम संयोजक नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि जयंती के अवसर पर नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं एवं समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे उनके योगदान को उचित पहचान मिल सके।

आयोजक समिति ने सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, महिला शिक्षिकाओं एवं समाजसेवी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माता सावित्रीबाई फुले के विचारों को आत्मसात करने और सामाजिक सुधार की दिशा में सहभागिता निभाने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!