Friday, May 15, 2026
Hometrendingअवैध पान मसाला एव मार्बल ग्रेनाइट के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,...

अवैध पान मसाला एव मार्बल ग्रेनाइट के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया जब्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com वाणिज्य कर विभाग के आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देशों की अनुपालना में विभाग द्वारा पान मसाला और ग्रेनाइट के अवैध परिवहन के विरुद्ध गई सघन जांच में बड़ी सफलता प्राप्त की है। विभाग की कई टीमों ने प्रदेश के विभिन राजमार्गों पर 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आकस्मिक जांच कर 13 वाहनों को जब्त किया है।

इन वाहनों में परिवहन किए जा रहे माल के दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि कई वाहनों में बिना उचित दस्तावेजों (बिल और ई-वे बिल आदि) के माल परिवहन किया जा रहा था। कुछ वाहनो में माल के दस्तावेजों में कर मुक्त माल के दस्तावेज बनाए जा कर पान मसाला का परिवहन किया जा रहा था तथा कुछ में माल वास्तविक माल से पृथक दिखाया गया था। कुछ वाहनों में माल के पाने वाले के पते भी गलत बताए गए थे।

विभाग की यह कार्रवाई सीकर, जयपुर, भरतपुर और अन्य क्षेत्रों में की गई। विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों और माल का मूल्यांकन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई के लिए नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी। मुख्य आयुक्त द्वारा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए और अधिक सख्ती से कार्रवाई की जाए ताकि राजस्व की हानि को रोका जा सके। उलेखनीय है कि गत दिनों विभाग की ओर से स्टील, रियल एस्टेट माइनिंग सेक्टर आदि में कार्रवाई कर लगभग 450 करोड़ की कर चोरी उजागर की गई थी।  पान मसाला, सुपारी, स्क्रैप मार्बल आदि के 28 वाहनों जब्त किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!