Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविहिप करेगी मोहल्‍लों व कॉलोनियों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, गोचर संरक्षण...

विहिप करेगी मोहल्‍लों व कॉलोनियों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन, गोचर संरक्षण के लिए एकजुट होने का किया आह्वान

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अयोध्या में विराजित प्रभु श्रीरामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर स्थानीय रघुनाथ जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा किया गया। इस दौरान राष्‍ट्रीय संत सरजू दास महाराज ने पूजा अर्चना और आरती कर उपस्थित भक्तजनों से गाय की रक्षा और गोचर संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की बात कही।

इस अवसर पर राष्‍ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने कहा कि 1 से 28 जनवरी तक शहर के विभिन्न मोहल्‍लों और कॉलोनियों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और अधिक से अधिक भक्तों को जोडऩे के लिए उनसे निवेदन किया जाएगा। इधर बुधवार को आयोजित सुंदरकांड पाठ का आयोजन बीकानेर मानस परिवार द्वारा किया गया मानस परिवार पिछले 48 वर्षों से शहर के विभिन्न क्षेत्र में रामचरितमानस और सुंदरकांड के पाठ किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ के अवसर पर विकास हर्ष, विजय कोचर, नरसिंग भाटी, शिवदयाल उपाध्याय, मालचंद जोशी, नारायण पारीक सहित मानस पार्टी नरेश पुरोहित नारायण, राजेंद्र खत्री, मूलचंद सेवक तथा राकेश सहित बड़ी संख्‍या में भक्तगण उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!