Hometrendingनाल पुलिस थाना प्रभारी विकास बिश्‍नोई को मिला डीजीपी प्रशंसा अवार्ड

नाल पुलिस थाना प्रभारी विकास बिश्‍नोई को मिला डीजीपी प्रशंसा अवार्ड

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नाल थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विकास बिश्‍नोई को उनके उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए दूसरी बार सर्वोच्च डीजीपी डिस्क सम्‍मान से नवाजा गया है। महानिदेशक पुलिस द्वारा यह सम्‍मान उत्कृष्ट सेवा, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में बेहतरीन योगदान के लिए प्रदान किया गया। पुलिस निरीक्षक विकास बिश्नोई वर्तमान में नाल थाना पुलिस के प्रभारी हैं।

आपको बता दें कि वर्ष 2023 में सदर थानाधिकारी रहते हुए विकास बिश्नोई ने मिलन ट्रेवल्‍स में हुई करीब 1 करोड़ रुपये की डकैती का खुलासा करते हुए आरोपियों को हथियारों सहित अरेस्‍ट किया था और 100 प्रतिशत माल की बरामदगी की थी। इस बड़ी और चुनौतीपूर्ण कार्रवाई ने उन्हें पुलिस महकमे में अलग पहचान दिलाई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular