HometrendingRajasthan Weather : मावठ से नए साल के स्‍वागत की तैयारी, मौसम...

Rajasthan Weather : मावठ से नए साल के स्‍वागत की तैयारी, मौसम विभाग ने 22 जिलों में जारी किया अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नए साल का स्‍वागत हल्‍की बारिश (मावठ) और कोहरे से होगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, बारिश होने से सर्द अहसास बढ़ जाएगा।

विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटपूतली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर सहित 22 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्‍की बारिश की संंभावना है। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज हो सकती है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular