HometrendingRajasthan Weather : मावठ और कोहरे से होगा नए साल का स्‍वागत,...

Rajasthan Weather : मावठ और कोहरे से होगा नए साल का स्‍वागत, अलर्ट जारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नए साल की शुरूआत इस बार हल्‍की बारिश (मावठ) और कोहरे से होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 दिसंबर व 1 जनवरी के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है जिससे सर्दी का प्रभाव और तेज होगा। विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 31 दिसंबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में बादल रह सकते हैं, जबकि 1 जनवरी को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और अलवर में मौसम बदला हुआ रहेगा।
AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular