Thursday, May 14, 2026
Hometrendingवाहन चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

वाहन चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र से वाहन चोरी की दो अलग-अलग वारदात का खुलासा हुआ है। बज्जू के बीकमपुर से चुराई बोलेरो केंपर और ग्रांधी से मोटरसाइकिल को बरामद कर नरपत सैन पुत्र कानाराम सैन निवासी पाबुनगर खुङियाला, प्रेम सिंह राठौङ पुत्र चैन सिंह राजपूत निवासी सेन्दलो की ढाणियां जिला जोधपुर तथा मांगीलाल सारण पुत्र मोहनलाल विश्नोई निवासी मिठडिया जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी प्रेमसिंह ने बताया कि दिसंबर माह में बज्जू के बीकमपुर से बोलेरो कैंपर और अगस्त माह में ग्रांधी से मोटरसाइकिल चोरी घटना हुई थी। नकबजनी की वारदातों को अनुसंधानिक साक्ष्य संलकन करते हुवे ट्रेस आउट किया गया। जिसमें बोलेरो कै पर गाङी को खरीदने वाले दो आरोपी नरपत सैन व प्रेमसिंह राठौङ को गिरफ्तार कर चुराई हुई बोलेरो कै पर बरामद की गई है। वहीं, दूसरी घटना में मुल्जिम मांगीलाल सारण पुत्र मोहनलाल विश्नोई निवासी मिठडिया को गिरफ्तार किया जाकर चोरी की गई मोटरसाईकिल बरामद की हैं। दोनों वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एएसआई ओमप्रकाश, हैड कांस्‍टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल किशनलाल, विजय भाकर, भगवानाराम, हङमानराम ने सराहनीय कार्य किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!