Friday, April 24, 2026
Hometrendingपशुपालन विभाग में 2589 पशुधन निरीक्षकों और पशु परिचर में शेष रहे...

पशुपालन विभाग में 2589 पशुधन निरीक्षकों और पशु परिचर में शेष रहे 774 कार्मिकों के पदस्थापन आदेश जारी

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पशुपालन विभाग द्वारा 2589 पशुधन निरीक्षकों और पशु परिचर में शेष रह गए 774 कार्मिकों के पदस्थापन आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए विभाग के निदेशक डॉ. सुरेश चंद मीना ने कहा कि मंत्री महोदय के मार्गदर्शन और शासन सचिव महोदय के निरंतर प्रयासों से पिछले दो वर्षों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में पशुपालन विभाग के हर स्तर पर नियुक्तियां हुई हैं।

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने कहा कि विभाग को इससे सुदूर क्षेत्रों मे काम करने में बहुत सहायता मिलेगी और सेवाप्रदायगी में भी बहुत सुधार होगा। पशुओं तथा पशुपालकों के लिए भी यह बहुत ही मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि विभाग में अब मैनपावर पर्याप्त संख्या में हो गई है। अब सभी को एकजुट होकर विभाग को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने प्रयास करने हैं।

निदेशक डॉ. सुरेश मीना ने भी सभी नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि विभाग में शामिल ये युवाशक्ति एक नए जोश और उमंग के साथ विभाग को उत्तरोत्तर नए पड़ाव तक ले जाने में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्त अभ्यर्थियों को 21 दिन की अवधि में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!