Hometrendingपटवार भर्ती-2025 : 6541 अभ्यर्थियों का सत्यापन पूर्ण, अंतिम अवसर के तहत...

पटवार भर्ती-2025 : 6541 अभ्यर्थियों का सत्यापन पूर्ण, अंतिम अवसर के तहत 26 ने कराया दस्तावेज सत्यापन

AdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पटवार भर्ती परीक्षा 2025 के सफल रहे अभ्यर्थियों को दो दिवसीय अंतिम अवसर के तहत दूसरे दिन अनुपस्थित 26 तथा अपूर्ण दस्तावेज की पूर्ति कराने के लिए 168 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दी। इस प्रकार कुल 6541 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

यह जानकारी देते हुए उप निबंधक (भू अभिलेख) रवीन्द्र कुमार ने बताया कि गत 8 दिसम्बर से आरंभ हुए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम  के तहत 7410 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें रविवार तक कार्यक्रम चला। अनुपस्थितों को पुनः अवसर व अपूर्ण  दस्तावेजों की पूर्ति के लिए तीन दिन का समय बढ़ाया गया। यह अवधि 17 दिसम्बर को पूरी होगी। अतः अंतिम दिवस बुधवार को भी शेष रहे अभ्यर्थी आरआरटीआई अजमेर परिसर में कार्यालय समय के दौरान उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular