Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपीबीएम में लैब प्रभारी पर कार्यवाही करने की उठी मांग, कांग्रेस नेता...

पीबीएम में लैब प्रभारी पर कार्यवाही करने की उठी मांग, कांग्रेस नेता व्यास ने की प्राचार्य से बात

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने बीकानेर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीबीएम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है। व्‍यास ने कहा है कि यहां व्‍यवस्‍था बेपटरी हो चुकी है और जिम्मेदार व्यक्तियों को मरीजों की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है। एक दिन पहले सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। साथ ही समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित हुई की पीबीएम हॉस्पिटल की केंद्रीय प्रयोगशाला न. 2 में देर रात्रि कोई कार्मिक नहीं मिलता एवं काउंटर पर पर्ची लगाकर सैम्पल वहां रखकर जाने और सुबह 9 बजे सम्पर्क के लिए लिख गए है। जबकि उक्त प्रयोगशाला(लैब) की प्रभारी डा तरुणा स्वामी का वीडियो आपके साथ साझा कर रहा हूँ जिसमें डॉ तरुणा स्वामी स्वयं अन्य कार्मिक को आदेश दे रही है कि 12 बजे गेट के ताला लगा दिया जाएं बाकी मैं देख लूंगी, ऐसे में अरुण व्यास ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर मांग की है कि उक्त प्रकरण में ड्यूटी कार्मिक की जगह ऐसे असंवेदनशील प्रभारी डॉ तरुणा स्वामी पर कार्यवाही करनी चाहिए, अन्यथा घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!