Saturday, May 16, 2026
Hometrendingप्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए 8 दिसम्बर से हेलिकॉप्टर सेवा...

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए 8 दिसम्बर से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com दौसा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी के लिए सोमवार से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी। यह पहली उड़ान सेवा सुबह 11 बजे यहां उतरेगी। मेहंदीपुर बालाजी जो कि ‘पंच गौरव’ में शामिल है वहां पर जिला प्रशासन धार्मिक पर्यटन के विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उसी क्रम में यहां हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होना भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

बालाजी के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिनके लिए रेल एवं सड़क मार्ग से आवागमन की अच्छी सुविधा उपलब्ध है। अब हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होने से यहां धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होने के साथ स्थानीय निकायों के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। भविष्य में जल्द ही दौसा जिले के अन्य पर्यटन स्थल जैसे आभानेरी इत्यादि को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा। यह सेवा राज्य सरकार के प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय एवं पर्यटन मंत्रालय की नीतियों के अनुरूप शुरू की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!