Friday, May 15, 2026
Hometrendingजोधपुर डिस्‍कॉम्‍स में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार के मामले में कार्यवाही करने की उठी...

जोधपुर डिस्‍कॉम्‍स में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार के मामले में कार्यवाही करने की उठी मांग, व्‍यास ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर्मचारी मजदूर संघ बीकानेर के प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष रामकुमार व्‍यास ने जोधपुर डिस्‍कॉम्‍स में व्‍याप्‍त भ्रष्‍टाचार के मामले में कार्यवाही करने की मांग की है। व्‍यास ने डिस्‍कॉम्‍स चैयरमेन आरती डोगरा को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि भ्रष्‍टाचार के मामले में यदि 31 दिसम्‍बर 2025 तक कोई कार्यवाही नहीं की गई तो मुझे जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में आमरण अनशन करने को मजबूर होना पडेगा।

व्‍यास ने पत्र में मैसर्स भवरिया इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. जयपुर द्वारा निगम को दिये ट्रंकी कार्य के लिए खरीदे गये सामान (बिलों) का संबंधित फार्मों द्वारा इनक्वायरी कर दिये जाने के कारण संबंधित फर्म भवरिया के विरूद्ध आपराधिक मामला (FIR) दर्ज करवाने की मांग की है।

पत्र में उन्‍होंने अवगत कराया है कि मैसर्स भवरिया इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. जयपुर के द्वारा TN NO. 619 / 1921 में किये गये कार्यों एवं सामान खरीद के संबंध में जो बिल डिस्कॉम को दिये गये और जिसके अनुसार डिस्कॉम द्वारा DI जांच करवाई गई एवं स्टॉक रजिस्टर में जिनकी प्राप्त दर्ज करवायी गई, के संबंध में संदेह प्रतीत होने पर तत्कालीन मुख्य अभियंता (एन. के. जोशी) द्वारा संबंधित फर्मों को उनके द्वारा मैसर्स भंवरिया को जारी बिलों को सत्यापित के लिए लिखा गया था। संगठन का यह निवेदन हैं कि पूर्व में दिये पत्रों के साथ इस पत्र के द्वारा आपको उपरोक्त प्रकरण की अतिरिक्त जानकारी आपका ध्यान व्यक्तिगत रूप से दिलाने के लिए दी जा रही हैं, जिस पर कार्यवाही कर निगम में हो रहे महाभ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!