Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम जारी, 3705 पदों के लिए 58,981...

राजस्‍थान पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम जारी, 3705 पदों के लिए 58,981 उम्मीदवार हुए चयनित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपने परिणाम को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। यह परीक्षा 3705 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें अगले चरण के लिए कुल 58,981 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज़ सत्यापन और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की अंतिम सूची विभाग को भेजी जाएगी।

आपको बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा राजस्थान के 38 जिलों में 17 अगस्त 2025 को आयोजित हुई थी। 2 शिफ्टों में हुई इस परीक्षा में करीब 6.76 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

कट ऑफ (कैटेगरी-वाइज)

जनरल : 249.238

जनरल : EWS: 241.5566

एससी : 226.7963

एसटी : 223.595

ओबीसी : 244.664

एसबीसी : 236.6958
एसएएच : 90.5457

अनुसूचित क्षेत्र

जनरल : 219.5508

एससी : 198.6554

एसटी : 170.5434

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!