








बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री नि:शुल्क जांच जांच, प्रसव जांच, जननी सुरक्षा योजनाओं के डाटा अपलोड करने का काम सुगमता से नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए दिए जा रहे डिजिटल डिवाइस डेमेज या इतने पुराने हैं कि उससे डाटा अपलोड करने में संबंधित कार्मिकों के पसीने छूट रहे हैं। सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए ऐसे डिजिटल डिवाइस को लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश में “प्रसव जाँच” (prasso janch) के लिए कई सरकारी योजनाएँ हैं, जिनमें प्रमुख हैं: मुख्यमंत्री निःशुल्क जाँच योजना, जो विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जाँचें प्रदान करती है। इसी तरह जननी सुरक्षा योजना (JSY), जो संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देती है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) और मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना जैसी अन्य योजनाएँ भी गर्भवती महिलाओं की जाँच और पोषण पर केंद्रित हैं। इस योजना में सरकार द्वारा दिए गए डिजिटल डिवाइस जिसमें सारा डाटा अपलोड करना है। वे डिवाइस पूर्ण रूप से सही नहीं है। अधिकांश डिवाइस डेमेज और काफी पुराने बताए जा रहे हैं जिनका उपयोग करने में कर्मचारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


