Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Crime : चोरी/नकबजनी के मामलों में आठ आरोपी अरेस्‍ट, कई वारदातों...

Bikaner Crime : चोरी/नकबजनी के मामलों में आठ आरोपी अरेस्‍ट, कई वारदातों का होगा खुलासा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में चोरी व नकबजनी की बढती वारदातों के बीच पुलिस सिस्‍टम अलर्ट मोड पर आ गया है। विशेष अभियान एरिया डॉमिनेशन के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने कारवाई करते हुए चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में चालानशुदा आठ आरोपियों को अरेस्‍ट किया है।

बीकानेर रेंज महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में, वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत आरपीएस के सुपरवीजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह द्वारा 15 पुलिसकर्मियों की थाना स्तर पर टीमें गठित कर चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में चालानशुदा आठ आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। पुलिस ने थानचन्द, राज जावा, पुनित पण्डित, रावल उर्फ राहुल, अरुण, योगेश नायक उर्फ दुआ, आकाश पंडित, मनोज को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। आरोपियों से कई वारदातें खुलने की संभवना हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!