Thursday, May 14, 2026
Hometrendingपंजाब नेशनल बैंक का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम : 191 ग्राहकों से 39.19...

पंजाब नेशनल बैंक का रिटेल आउटरीच कार्यक्रम : 191 ग्राहकों से 39.19 करोड़ के प्रस्ताव हुए प्राप्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पंजाब नेशनल बैंक के बीकानेर मंडल कार्यालय की ओर से गुरुवार को मिड कॉरपोरेट सेंटर, सादुलगंज में रिटेल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक की रिटेल बैंकिंग सेवाओं एवं योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना तथा ग्राहक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आमजन को बैंक की प्रमुख रिटेल योजनाओं जैसे- आवास ऋण, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, जमा योजनाएँ, डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ एवं बीमा उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित ग्राहकों की समस्याओं और शंकाओं का तुरंत समाधान किया गया तथा नए ग्राहकों को बैंक से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए गए।

बैंक के प्रधान कार्यालय से आए प्रदीप कुमार यादव, उप महाप्रबंधक ने कहा “रिटेल आउटरीच जैसे कार्यक्रम ग्राहकों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम हैं। इससे हमें उनकी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने और उन्हें उपयुक्त बैंकिंग समाधान प्रदान करने में मदद मिलती है। पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस दिशा में निरंतर कार्यरत है।”

बीकानेर मंडल के मंडल प्रमुख राजेन्द्र मोहन शर्मा, उप महाप्रबंधक ने कहा “बैंक का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग बैंक की आधुनिक, सुरक्षित और सरल सेवाओं का लाभ उठा सकें। ग्राहक सहभागिता और वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी सिद्ध होते हैं। हमें प्रसन्नता है कि आज लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पहल को सफल बनाया।”

बीकानेर मंडल के सहायक महाप्रबंधक एस. एन. पांडेय ने बताया कि इस आयोजन में 191 ग्राहकों के 39.19 करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त हुए एवं पंजाब नेशनल बैंक भविष्य में भी वित्तीय समावेशन, ग्राहक सेवा और बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!