Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में अवैध बायो डीजल के कारोबार की खुल रही परतें, एक...

बीकानेर में अवैध बायो डीजल के कारोबार की खुल रही परतें, एक और हुई प्रभावी कार्यवाही

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा थाना पुलिस ने अवैध बायो-डीजल के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्‍जे से 30 हजार लीटर बायो डीजल जब्‍त कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी रूपाराम बिश्नोइ पुत्र हडमान बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी काकडा पीएस जसरासर के कब्‍जे से एक गाडी सहित बायो-डीजल विक्रय राशि एक लाख रूपये जब्त किए गए है।

पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा द्वारा अवैध पेट्रोलियम/बायो- डीजल की खरीद फरोख्त व भण्डारण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिसकी पालना में पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर के निर्देशन व कैलाश सिंह सांदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट सुपरविजन में टीम गठित की गई। टीम में शामिल हिमांशु शर्मा कार्यवाहक वृताधिकारी नोखा व अरविन्द कुमार थानाधिकारी मय टीम द्वारा अवैध बायो-डीजल की खरीद फरोख्त व भण्डारण करने वालो के खिलाफ आसूचना संकलन कर तालरिया बास रासीसर में एक योद्घा वाहन आरजे 50 जीए 2267 जिसमें टेंक बनाकर टेंक के एक नोजल, पंप सेट (मीटर) व टेंक में भरे बायोडीजल सहित जब्‍त किया गया। जाकर चालक रुपाराम बिश्नोइ पुत्र हडमान बिश्नोई उम्र 32 साल निवासी काकडा पीएस जसरासर जिला बीकानेर को गिरफतार किया गया तथा बायो- डीजल विक्रय राशि एक लाख रुपये जप्त किये जाकर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारशुदा आरोपी रूपाराम से गहनता से मनोवैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया गया तो बायोडीजल बीकासर रीको से ले जाना बताया जहां पर एक भूखण्ड के चार दीवारी कर अण्डरग्राउड स्टोरेज बने हुए जिनको खोलकर चैक किया तो मोटर पम्प लगा कर कुल तीन टैंक रखे थे टैंकों में काफी मात्रा मे डीजल भरा हुआ हुआ था। जिसकी सैम्पलिंग कार्यवाही के लिए सक्षम अधिकारी वृताधिकारी नोखा व रसद विभाग को सूचना देकर बुलाया गया तथा तीनों टेंको में करीब 30000 लीटर बायो डीजल जब्त किया गया ।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

तनसुखराम उप निरीक्षक पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर

टीकूराम सउनि वृत कार्यालय नोखा जिला बीकानेर

नत्थाराम हैड कानि नोखा जिला बीकानेर

गणेश कानि पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर

खुशराज कानि पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर

महेन्द्र कानि पुलिस थाना नोखा जिला बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!