Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र...

बीकानेर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई का डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर 7 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय स्टेट बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में सभी पेंशन धारक अपने जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) डिजिटल माध्यम से जमा करवा सकेंगे।

यह शिविर 7 नवम्बर 2025 को भारतीय स्टेट बैंक प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर रोड, बीकानेर में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में जमा कराने में सहायता प्रदान करना है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए बैंक द्वारा विशेषज्ञ स्टाफ की व्यवस्था की गई है जो पेंशन धारकों को प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेगा।

भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक ने सभी पेंशनधारकों एवं वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, पी.पी.ओ कॉपी व खाता विवरण लायें व अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इस सुविधा का लाभ उठाएंं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!