Saturday, April 25, 2026
HometrendingBikaner Police : नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,...

Bikaner Police : नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और कार बरामद

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महाजन थाना पुलिस ने आरसीपी कॉलोनी अरजनसर में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्‍जे से करीब 30 लाख रूपये के जेवरात बरामद किए गए है।  साथ ही घटना के बाद प्रयोग मे लाई गई कार भी जब्त की गई है।

घटना के अनुसार, परिवादिया स्वरूप कंवर पत्नी जालमसिंह राजपूत निवासी आरसीपी कॉलोनी अरजनसर ने बताया कि 15.10.2025 को दिन में करीब 12–1 बजे अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर 1,17,000 रूपये नगद व पुत्रवधु मंजू कंवर व मेरे सोने-चांदी के करीब 30 लाख रूपये के जेवरात चोरी कर ले गये।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा कैलाश सिंह सांदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नरेंद्र कुमार पुनियां वृत्ताधिकारी पुलिस वृत्त लूणकरणसर के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना महाजन के द्वारा गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र तीन दिन में बड़ी नकबजनी का खुलासा करते हुये दो आरोपियों मालम सिंह निवासी सरकारी स्कूल के पीछे, अर्जुनसर स्टेशन पुलिस थाना महाजन व चक 61 जीबी पुलिस थाना रामसिंहपुर तहसील अनूपगढ निवासी काला सिंह उर्फ संदीप को चोरी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के द्वारा वारदात करना कबूल किया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी संदीप उर्फ कालासिंह के द्वारा अलग-अलग थानों मे करीब 09 प्रकरण दर्ज होना बताया गया है तथा वर्तमान में आरोपी पुलिस थाना छत्तरगढ के मु.नं. 177/2023 में 299 सीआरपीसी में भगोड़ा है जो पेंडिंग है। आरोपी मालमसिंह अरजनसर गांव का ही रहने वाला है जो मुस्तगीसा के परिवार से पूर्व से ही परिचित था जो करीब ढाई साल जेल में रहकर कुछ महिने पहले ही जमानत पर बाहर आया है। दोनों आरोपी पूर्व से ही जानकार है तथा बीकानेर शहर में किराया का मकान लेकर रहते है योजना बनाकर वारदात का अंजाम देते है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

रामकेश उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर

ईश्वर सिंह सउनि थाना महाजन जिला बीकानेर

जगदीश प्रसाद सउनि पुलिस थाना महाजन

बाबूलाल हेडकानि. 3042 पुलिस थाना महाजन

राजेश कानि. 522 पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर

राजाराम कानि. 2091 पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर

पूनमचंद कानि. 1039 पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर (तकनीकी सहायता)

नेतराम कानि. 1085 पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर श्री दीपक कानि. 863
पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर

अनिल कुमार कानि. 1383 पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर

सुनिल कुमार कानि. 973 पुलिस थाना महाजन जिला बीकानेर (तकनीकी सहायता)

दीपक यादव सउनि साईबर सैल बीकानेर

नोट : राजेश कुमार कानि. 522 तथा नेतराम कानि. 1085 की विशेष भूमिका रही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!