Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदीपावली की रात शिक्षा मंत्री ने किया स्‍कूलों का औचक निरीक्षण, जानिये-...

दीपावली की रात शिक्षा मंत्री ने किया स्‍कूलों का औचक निरीक्षण, जानिये- कैसा दिखा नजारा…

AdAdAdAdAdAdAd

कोटा Abhayindia.com शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दीपावली की रात जिले के स्कूलों में सजावट और प्रकाश व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीएम क्षेत्र के एक स्कूल में अंधेरा मिला। यहां प्रकाश व्‍यवस्‍था नहीं होने पर मंत्री दिलावर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से स्‍पष्‍टीकरण मांगा। आपको बता दें कि मंत्री दिलावर रात करीब साढे दस बजे अपने निवास रंगबाड़ी योजना से रवाना होकर सबसे पहले छावनी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां विद्यालय साफ-सुथरा नजर आया और प्रकाश की झालरें जगमगा रही थीं। इसके बाद वे नया नोहर स्थित नए नयनोरा विद्यालय गए, जहां भी दीपदान के दीप प्रकाशमान थे।

इसके बाद वे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली अरब पहुंचे, जहां छोटे-छोटे दीपक मुख्य द्वार पर जगमगा रहे थे। डीसीएम क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदिरा गांधी नगर में कोई प्रकाश व्यवस्था नहीं थी। मंत्री ने काफिले में मौजूद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से दीये नहीं लगाए जाने के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मंत्री दिलावर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विज्ञान नगर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर तृतीय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महावीर नगर थर्ड पहुंचे। इन तीनों विद्यालयों में प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त थी और दीपक जल रहे थे। आपको बता दें कि दीपावली से पहले मंत्री ने स्‍कूलों के रंगरोगन करने व प्रकाश व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!