Friday, May 15, 2026
Hometrendingरिटायर्ड बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 को, तैयारियां शुरू, कमेटियों का हुआ...

रिटायर्ड बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 को, तैयारियां शुरू, कमेटियों का हुआ गठन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाईज एसोसियेशन की 12वां राष्ट्रीय अध्विेशन बीकानेर जिला उद्योग संघ के सभागार में 26 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। सचिव आरके शर्मा ने बताया कि संगठन की बीकानेर यूनिट द्वारा इस आयोजन की तैयारियों के लिए एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया व जिलाध्यक्ष भूदेव शर्मा के निर्देशन में आहूत की गई। सीनियर सिटीजन मनोरंजन केन्द्र में संपन्न बैठक में आने वाले प्रतिनिधियों की आवास, भोजन, भवन सज्जा, विषय वस्तु व एजेण्डे पर चर्चा करते हुए कमेटियों का गठन किया गया।

स्वागत समिति व मंच सज्जा कमेटी में एसपी सोबती, सुरेश शर्मा, सैयद मुश्ताक अली व सुनील गुप्ता को शामिल किया गया। भोजन व्यवस्था का प्रभार केएन जोशी, रामेश्वर सुथार, डीएल भटेजा व आरडी हर्ष को सौंपा गया। पंजीयन के लिए माणक सुथार, रवि राजवंशी, एसएल टेलर, कमल आर्य व सीके शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। आवासीय व्यवस्था के लिए आरके श्रीमाली, आनंद शुक्ला, जेपी वर्मा व कमलचंद तंबोली के नाम तय किये गये। उल्लेखनीय है कि इस अधिवेशन में विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों के अलावा जोधपुर, अजमेर, नागौर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, दिल्ली, मुम्बई के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में केआर उपाध्याय, एसएस जोशी व अविनाश गोयल ने भी विचार व्यक्त किये।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!